बिहार : सीवान में रालोसपा नेता की चाकू मारकर हत्या, सगे चाचा ने ही दिया वारदात को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2018 9:08 PM
सीवान : बिहार के सीवान जिलेमें आंदर थाने केगदर गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद में रालोसपा के जिला अध्यक्ष संजय शाह की सगे चाचा ने घरेलू विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है मृतक संजय सर के पिता जयप्रकाश शाह ने बताया कि शाम […]
सीवान : बिहार के सीवान जिलेमें आंदर थाने केगदर गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद में रालोसपा के जिला अध्यक्ष संजय शाह की सगे चाचा ने घरेलू विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है मृतक संजय सर के पिता जयप्रकाश शाह ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे मेरा पुत्र संजय शाह पर ही था. इसी दौरान मेरा सगा भाई महामाया और कृपाल करीब आधा दर्जन लोगों के साथ आया और मेरे लड़के पर चाकू लेकर टूट पड़ा. हम लोग जब तक उसे बचाते तब तक वह मेरे लड़के को चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था.
उन्होंने कहा कि मेरा भाई परिवार के अन्य लोगों की भी हत्या कर सकता है. घटना के बाद परिजन घायल संजय शाह को उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल लायागया, लेकिन अस्पताल जाने के दौरान संजय शाह की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते हैं नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी दी.
रालोसपा नेता हेमंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी द्वारा करीबएक सप्ताह पूर्व संजय शाह को जिलाध्यक्ष बनाया था घटना की सूचना मिलते ही एसपी का नीतीश कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच गये. वहीं एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि घरेलू विवाद में घरेलू विवाद में अपने ही सगे चाचा ने चाकू मारकर हत्या किया है. अभी इस घटना में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










