बड़हरिया के तिलसंडी में अखंड अष्टयाम संपन्न, भव्य शोभायात्रा में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Published by : Vikas Jha Updated At : 04 Jun 2026 4:49 PM

विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत तिलसंडी में आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की बुधवार को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति हो गई. इस धार्मिक आयोजन के समापन पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के तिलसंडी-510 के कालीस्थान परिसर में श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित अखंड अष्टयाम की बुधवार को हवन- पूजन के साथ सफलतापूर्वक पूर्णाहुति हो गयी. इस 24 घंटे के अखंड अष्टयाम से तिलसंडी-510, शिवधारी मोड़, भदायं, भीमपुर आदि गांवों का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. इस दौरान गांव के श्रद्धालुओं ने मुख्य हवन में बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया. वहीं महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की व अष्टयाम मंडप की परिक्रमा की.

भंडारे में बंटा महाप्रसाद

तत्पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन कर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं अष्टयाम के समापन पर गाजे-बाजे के साथ अष्टयाम स्थल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. निकाली जाने वाली यह भव्य शोभायात्रा भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का एक अद्भुत संगम साबित हुई. शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘जय श्री राम’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय-जय काली, जय-जय दुर्गे’ आदि के भक्तिमय जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र का परिभ्रमण किया.

विभिन्न गांवों से गुजरी शोभायात्रा

यह भव्य शोभायात्रा अष्टयाम स्थल से शुरू होकर महमूदपुर कालीमंदिर, शिवधारी मोड़, भीमपुर कालीमंदिर आदि प्रमुख स्थलों से होते हुए तिलसंडी पश्चिमटोला के कालीस्थान पहुंची. वहां से पुनः शिवधारी मोड़ होते हुए शोभायात्रा वापस तिलसंडी-510 कालीस्थान पहुंची. वहीं राजकिशोर सिंह व राजू यादव ने बताया कि अष्टयाम के सफल समापन पर बुधवार की रात में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं.

सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस धार्मिक आयोजन के मौके पर मुख्य रूप से आचार्य पं दशरथ चौबे, अर्जुन यादव, राजकिशोर सिंह, राजू यादव, प्रो श्रीभगवान सिंह, बृजेश कुमार, मनोज सिंह, गौतम यादव, शिब्बू कुमार, अरविन्द कुमार, ओसिहर यादव, धर्मनाथ यादव, लक्ष्मण यादव, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश यादव, अजय कुमार, रवींद्र यादव, अनुज कुमार, करण कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, गुड्डू कुमार सहित अन्य सैकड़ों श्रद्धालु मुख्य रूप से मौजूद थे. पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया.

Also Read: सिसवन के चैनपुर बाजार में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, सड़क बनी तालाब

विज्ञापन
Vikas Jha

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन