ePaper

शहाबुद्दीन को लेकर FB पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, BJP सांसद व उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी

Updated at : 24 Mar 2018 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन को लेकर FB पर पोस्ट करना पड़ा महंगा, BJP सांसद व उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी

सीवान:बिहारके सीवान से भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव व उनके पुत्र चंद्र विजय यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी शनिवार को चंद्रविजय यादव के मोबाइल पर दी गयी है. फोन करनेवाला भी अज्ञात व नंबर भी अज्ञात है. इसके सांसद ने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस आयुक्त व सीवान एसपी को आवेदन […]

विज्ञापन

सीवान:बिहारके सीवान से भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव व उनके पुत्र चंद्र विजय यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी शनिवार को चंद्रविजय यादव के मोबाइल पर दी गयी है. फोन करनेवाला भी अज्ञात व नंबर भी अज्ञात है. इसके सांसद ने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस आयुक्त व सीवान एसपी को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

सांसदओमप्रकाश यादव ने बताया कि मेरे पुत्र चंद्र विजय यादव उर्फ हैप्पी यादव के पास मोबाइल नंबर 9431439282 पर 24.3.17 को सुबह 10.45 पर 301 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया. उसने धमकी के अंदाज में मो. शहाबुद्दीन के ऊपर फेसबुक पोस्ट डालने को लेकर जान से मारने की बात कहीं. उसने कहा कि जल्दी से पोस्ट हटा लो नहीं तो पिता-पुत्र दोनों को मार दिया जायेगा. सांसदओमप्रकाश यादव ने बताया कि इससे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है. उन्होंने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस आयुक्त, सीवान एसपी को इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है. यह जानकारी सांसद के माध्यम से उनके निजी सचिव दिनेश चंद्र पांडेय ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन