बाजपट्टी में गड्ढे में डूबने से महिला की मौत, पहचान नहीं
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Oct 2025 7:20 PM
थाना क्षेत्र के रायपुर जगन्नाथ स्थित चिमनी के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है.
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रायपुर जगन्नाथ स्थित चिमनी के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ टीम पहुंचकर शव बरामद किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है. मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है. महिला शादीशुदा है. उसने गहरे नीले रंग का सलवार पहना हुआ है. उसके पास एक झोला है जिसमें चप्पल और एक सेट कपड़ा है. शव की पहचान को लेकर अगले 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










