सीतामढ़ी: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर
सीतामढ़ी के ललित आश्रम में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन अभियान को तेज करने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. पढ़ें पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
आपके शहर में
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को नगर स्थित ललित आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने की.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई.
जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और उन्हें संगठन में उचित स्थान दिलाना है.
प्रखंड स्तर पर नियमित कार्यक्रम के निर्देश
उन्होंने प्रखंड और मोर्चा संगठन के अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने पदाधिकारियों के साथ नियमित मासिक बैठक करें और हर महीने कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित कर उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजें.
बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया.
राजीव गांधी बलिदान दिवस की तैयारी पर चर्चा
बैठक में आगामी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 35वें बलिदान दिवस पर जिला और प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.
इसके अलावा प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई.
बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, डॉ. रोहन कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए