शराब के नशे में हंगामा करते दो व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Jul 2025 7:11 PM
संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने रविवार को प्रखंड कार्यालय के समीप से शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने रविवार को प्रखंड कार्यालय के समीप से शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के कुम्मा वार्ड संख्या एक निवासी रामप्रताप राम के पुत्र कामेश्वर राम व नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 निवासी उपेंद्र राम के पुत्र चंदन कुमार राम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










