इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Author Md. dulare|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में दो नेपाली युवक | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. बाड़ा गांव के पास से 5.270 किलोग्राम गांजा और दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तस्करी में इस्तेमाल हो रही बाइक भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi police: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर स्थित बाड़ा गांव के पास से 5.270 किलोग्राम गांजा के साथ दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है.

बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से तस्कर अवैध सामान लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बाड़ा गांव के समीप घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे विशेष रूप से छिपाकर रखा गया 5.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

नेपाल के सर्लाही जिले के रहने वाले हैं दोनों तस्कर

गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर नेपाल के सर्लाही जिले के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में उनकी पहचान नेपाल के हरिऔन थाना क्षेत्र के हरिऔन वार्ड नंबर 2 निवासी मंगर साह के पुत्र राकेश साह और हरिऔन वार्ड नंबर 10 निवासी श्याम पासवान के पुत्र दीपेश पासवान के रूप में की गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमावर्ती इलाकों में लंबे समय से सक्रिय रहकर अवैध कारोबार को अंजाम देने की फिराक में थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में है लाखों की कीमत

पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत बाजार में 2 लाख 63 हजार 500 रुपए आंकी गई है. पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों नेपाली तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है.


विज्ञापन
Md. Dulare

लेखक के बारे में

By Md. Dulare

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन