बुडको की सुस्ती से करोड़ों की विकास योजनाएं ठप, सड़क और नाला निर्माण में भारी देरी से आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी नगर निगम की लचर कार्यशैली से करोड़ों की सड़क और नाला निर्माण योजनाएं महीनों से अटकी पड़ी हैं. वित्तीय बिड न खुलने और विभागीय उदासीनता के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों ने शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर भारी असंतोष जताया है.

विज्ञापन

sitamarhi Nagar Nigam: सीतामढ़ी में (बुडको) की लचर कार्यशैली को लेकर सीतामढ़ी शहरवासियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. नगर निगम क्षेत्र की करोड़ों रुपये की सड़क व नाला निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं महीनों बीत जाने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी हैं. स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि विभागीय उदासीनता के कारण विकास कार्य फाइलों में ही अटके हुए हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

महीनों पुरानी निविदाएं अटकीं, वित्तीय बिड नहीं खुलने से बढ़ी परेशानी

सामने आई जानकारी के अनुसार बीते मार्च महीने में वार्ड संख्या 34, 35 व 43 में विश्वनाथपुर चौक से जेल रोड होते हुए भीसा तक दोनों तरफ आरसीसी नाला निर्माण के लिए लगभग 2.03 करोड़ रुपये की योजना की निविदा प्रकाशित हुई थी. इसके अलावा वार्ड संख्या 12 की सिंह कॉलोनी में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण के वास्ते करीब 59.47 लाख रुपये की योजनाएं शामिल थीं. विभागीय त्रुटियों का हवाला देकर पहली निविदा को रद्द कर दिया गया और दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन आज तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है.इसी प्रकार फरवरी महीने में कपरौल गुमटी से पंचमुखी हनुमान मंदिर, रीगा रोड के रास्ते रिंग बांध और अंबेडकर चौक गौशाला तक लगभग 6.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रिंग रोड निर्माण की निविदा भी निकाली गई थी. आरोप है कि इतने लंबे समय के बाद भी आज तक इसकी वित्तीय बिड नहीं खोली गई है, जिसके कारण यह पूरी परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है.

शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

वार्ड 12 की लंबित पड़ी योजना को जल्द शुरू कराने के लिए कोट बाजार के रहने वाले रवि कुमार ने सहयोग पोर्टल पर अपनी गुहार लगाई है. वहीं खैरवा निवासी चंदन कुमार सिंह ने भी इस मामले को लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन दिया है. इसके बावजूद विभाग की तरफ से कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है.क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जाती, तो अब तक निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका होता और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलने लगता. इस गंभीर लापरवाही से तंग आकर अब कुछ स्थानीय नागरिक मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सीतामढ़ी दौरे के दौरान इस पूरे मामले को उठाते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपने की पुरजोर तैयारी कर रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन