Sitamarhi: दो सहोदर भाइयों को मारपीट कर रुपये व सोने की चेन लूटी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भवदेरौपुर गांव के पास एक कार को रोक कर उसमें बैठे दो लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर सोने का चेन एवं 37 हजार रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज की गई है

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के भवदेरौपुर गांव के पास एक कार को रोक कर उसमें बैठे दो लोगों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर सोने का चेन एवं 37 हजार रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. सहियारा थाना क्षेत्र के पूरनहिया गांव निवासी राजेश कुमार झा के पुत्र अभिषेक कुमार झा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवेदन में लिखा है कि मैं अपने भाई समीर झा के साथ कार से सीतामढ़ी से अपने घर पुरनहिया लौट रहा था. भवदेपुर गांव के समीप सड़क पर बाइक लगाकर कुछ लोग खड़े थे. सभी शराब के नशे में थे. मैं कार का हॉर्न बजाया, तो सभी गाली देते हुए हमारी ओर दौड़ा. मैं रास्ता से हटने के लिए बोला तो सभी हमला कर लोहे के रॉड से मारपीट करना शुरू कर दिया. मुझे और मेरे भाई को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. शरीर से काफी खून बहने लगा. अपराधियों ने मेरे भाई के गर्दन से सोने का चेन छीन लिया. विरोध करने पर पिस्तौल सटाकर जेब से 37 हजार रुपए ले लिया. पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क पर लगी बाइक भवदेपुर गांव के राकेश कुमार नाम के आदमी का था. कुछ लोगों ने मेरे दोनों भाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन