होमगार्ड बहाली का तीसरा चरण सम्पन्न, 1400 में से 249 अभ्यर्थी पाए गए सफल

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 20 Jun 2025 7:34 PM

विज्ञापन

डुमरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को होमगार्ड बहाली के छठे दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को होमगार्ड बहाली के छठे दिन शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. निर्धारित 1400 में से 873 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. विभिन्न चरणों से गुजरते हुए कुल 249 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफलता प्राप्त की. छठे दिन की शुरुआत 1600 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें 265 अभ्यर्थी ही समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी कर सके. इसके बाद ऊंचाई एवं सीना माप में 13 अयोग्य पाए गए. ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी चुनौतियों में 252अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, 252अभीयर्थीने होमगार्ड कि शारीरिक दक्षता परीक्षा पास किए जिसमें तीन चीकत्सीय जांच मे असफल घोषित किए गए इस तरह से शारीक दक्षीता व चीकत्सीय जांच मे कुल 249 अभीयर्थी ने होमगार्ड परीक्षा मे बाजी मारी है. पूरी प्रक्रिया पुलिस विभाग की देखरेख में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई. डीएसपी होमगार्ड गौतम कुमार के निर्देश पर पूरी चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. साथ ही, तैनात दंडाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों ने निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन