सीतामढ़ी के डॉ. नीतीश प्रियदर्शी को नाट्यशास्त्र में पीएचडी, प्राचीन भारतीय रंगशाला पर किया शोध

डॉ नीतीश प्रियदर्शी
सीतामढ़ी के रंगकर्मी डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से नाट्यशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की है. उन्होंने प्राचीन भारतीय रंगशाला के स्थापत्य एवं शिल्प पर शोध किया है, जिससे वे इस क्षेत्र में डॉक्टरेट प्राप्त करने वाले जिले के पहले रंगकर्मी बन गए हैं.
Sitamarhi News: जिले के रंगकर्मी और भूमिजा द आर्ट्स एंड कल्चर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के संगीत एवं नाट्य विभाग से नाट्यशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ उन्हें इस विषय में डॉक्टरेट हासिल करने वाले सीतामढ़ी के पहले रंगकर्मी के रूप में पहचान मिली है.
यह उपलब्धि जिले के रंगमंच और सांस्कृतिक जगत के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
प्राचीन भारतीय रंगशाला पर किया शोध
सिरसिया बाजार निवासी डॉ. नीतीश प्रियदर्शी का शोध विषय "प्राचीन भारतीय रंगशाला का स्थापत्य एवं शिल्प : एक अध्ययन" रहा.
उनके शोध का निर्देशन प्रो. (डॉ.) लावण्य कीर्ति सिंह 'काव्य' ने किया.
एक दशक से रंगमंच और लोक संस्कृति से जुड़े
डॉ. प्रियदर्शी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एमपीए की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और यूजीसी-नेट भी उत्तीर्ण हैं.
वे पिछले करीब एक दशक से रंगमंच, लोकनाट्य और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
संस्कृति मंत्रालय से भी मिल चुकी है छात्रवृत्ति
डॉ. नीतीश प्रियदर्शी को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की सीसीआरटी यंगर आर्टिस्ट स्कॉलरशिप भी मिल चुकी है.
उनकी यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल सीतामढ़ी, बल्कि मिथिला क्षेत्र के रंगमंच और सांस्कृतिक शोध के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










