लहुरिया पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों से सीधे सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Author Md. dulare|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के लहुरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना. लंबित मामलों के त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया और सूखे नशे पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई.

विज्ञापन

Sitamarhi News: राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को लहुरिया पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया. शिविर में जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान पेंशन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, भूमि दाखिल-खारिज, पेयजल, बिजली आपूर्ति और भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई.

विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग सहायता काउंटर लगाए गए, जहां लोगों की शिकायतें दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

लंबित मामलों के त्वरित समाधान का भरोसा

डीएम ने कहा कि जिन मामलों का तत्काल निष्पादन तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से संभव नहीं है, उनका भी जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले. बिना वजह लोगों को परेशान करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पंचायत सरकार भवन में नियमित बैठें कर्मी

डीएम ने पंचायत सरकार भवन में सभी पंचायत स्तरीय कर्मियों को नियमित रूप से बैठकर आम लोगों के कार्य करने की नसीहत दी.

उन्होंने सरकारी योजनाओं से होने वाले कार्यों का विवरण योजना पट्ट पर अनिवार्य रूप से अंकित करने और प्रत्येक पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से आवासीय, जाति, आय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सूखे नशे पर कार्रवाई की तैयारी

एसपी अमीत रंजन ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से फैल रहे सूखे नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी.

उन्होंने अभिभावकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो वह सीधे पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

अधिकारी रहे मौजूद

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लहुरिया में आयोजित इस सहयोग शिविर में प्रखंड नोडल पदाधिकारी इस्लाम, बीडीओ ओमप्रकाश, सीओ ज्योति कुमारी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन