पैर से बहता रहा खून, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा... सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन पूरे समय रहे ड्यूटी पर

Updated:
विज्ञापन
फोटो -- पैर में चोट लगने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात एसपी अमित रंजन | Prabhat Khabar Network

पैर में चोट लगने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात एसपी अमित रंजन

सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए. पैर से खून बहने के बावजूद उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा और पुलिस बल का नेतृत्व करते रहे. इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल हुए.

विज्ञापन

Sitamarhi News: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रंजन घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी वर्दी भी खून से भीग गई.

चोट लगने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी नहीं छोड़ी और पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व करते रहे.

घायल होने के बाद भी संभाले रहे हालात

घटना के बाद भी एसपी अमित रंजन लगातार डुमरा और शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा करते रहे.

उन्होंने पैदल मार्च कर पुलिस अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ाया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान वे प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक हटाने और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे.

कई स्थानों पर बनी रही तनावपूर्ण स्थिति

प्रदर्शन के दौरान शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी रही. हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.

प्रशासन ने की संयम बरतने की अपील

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की.

अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं. वहीं, घायल होने के बावजूद एसपी अमित रंजन के लगातार मैदान में डटे रहने की चर्चा पूरे शहर में होती रही.


विज्ञापन
चंद्र मोहन झा

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन