डिजिटल साक्षरता से लेकर महिलाओं के अधिकार तक, सुरसंड में किशोर-किशोरियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल किशोर-किशोरी व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुरसंड प्रखंड के पठनपुरा पंचायत सरकार भवन में किशोर-किशोरियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल और डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सुरसंड प्रखंड के पठनपुरा पंचायत सरकार भवन में शनिवार को किशोर-किशोरियों के लिए नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल और डिजिटल साक्षरता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों के किशोर-किशोरियों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया.

विज्ञापन

यह प्रशिक्षण महिला एवं बाल विकास निगम, महादलित विकास मिशन, यूनिसेफ और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

पांच पंचायतों के किशोर-किशोरियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में कुम्मा, बनौली, पठनपुरा, रधाउर और मरुकी पंचायत के किशोर-किशोरियों ने भाग लिया.

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने, जीवन कौशल बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित व प्रभावी उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई.

महिलाओं के अधिकार और हेल्पलाइन की दी जानकारी

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी ने प्रतिभागियों को लैंगिक समानता, जीवन कौशल और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता बताते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश

यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, डिजिटल दक्षता और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें.

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार, हरिशंकर कुमार, विकास मित्र गणेश राम, बेचन राम तथा कार्यपालक सहायक रविशंकर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन