ePaper

68 लीटर शराब, दो बाइक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
68 लीटर शराब, दो बाइक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

कन्हौली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना अंतर्गत ओरलहिया गांव से भारी मात्रा में शराब के साथ दो बाइक व एक चारपहिया वाहन समेत छह तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना अंतर्गत ओरलहिया गांव से भारी मात्रा में शराब के साथ दो बाइक व एक चारपहिया वाहन समेत छह तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्करों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मरपा गांव निवासी मोहन साह के पुत्र योगेंद्र साह, रीगा थाना क्षेत्र के खरसान गांव निवासी राम अयोध्या साह के पुत्र विष्णु कुमार व रमनगरा गांव निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर, शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी फेकु ठाकुर के पुत्र निराला ठाकुर, भाग्य नारायण ठाकुर के पुत्र बिंदु कुमार व सुखारी ठाकुर के पुत्र बाल करण कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बिना नंबर की दो बाइक व एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया है. वहीं, वाहनों देशी, विदेशी शराब व बीयर समेत करीब 68 लीटर शराब बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन