सीतामढ़ी: एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2460 बोतल नेपाली शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार, 6 बाइक जब्त
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sitamarhi News: सुरसंड में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 2460 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.मौके से तस्करी में इस्तेमाल हो रही 6 बाइक भी जब्त कर सुरसंड थाना को सौंपी गई है. जानिए पूरी खबर…
सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट
Sitamarhi News: जिले के सुरसंड में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है.सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में तस्करी कर लाई जा रही 2,460 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है.इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके से दो सक्रिय शराब तस्करों को भी दबोचा गया है.
6 मोटरसाइकिलें भी की गईं जब्त
यह कामयाबी एसएसबी के सब-इंस्पेक्टर (SI) डीजी प्रभात रॉय के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मिली है.सुरक्षा बलों ने तस्करों के पास से शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल की जा रही 6 मोटरसाइकिलों को भी मौके से जब्त किया है.पकड़े गए तस्करों की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले सरोज कुमार और किशोर महतो के रूप में की गई है.
सुरसंड थाना को सौंपे गए आरोपी
एसएसबी के अधिकारियों ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद शराब, सभी 6 मोटरसाइकिलें और दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.सुरसंड थाना पुलिस ने इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.पुलिस गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य सिंडिकेट का पता लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










