क्राइम कंट्रोल को लेकर सड़कों पर चला रोको टोको अभियान
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 15 Oct 2025 7:26 PM
ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले भर में रोको-टोको अभियान और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
सीतामढ़ी. आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं आवागमन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अमित रंजन के निर्देश पर मंगलवार को ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले भर में रोको-टोको अभियान और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एक साथ चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गयी. जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया. हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार से बचने जैसे नियमों पर विशेष बल दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










