Road Accident: सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत

Muzaffarpur News :
Road Accident: सीतामढ़ी में टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में कार पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि चार लोग बुरी तरह घायल है.
Road Accident: सीतामढ़ी. सीतामढ़ी में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो वाहनों की सीधी टक्कर में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसा सोनबरसा के दोस्तियां के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर हुई है. जहां टाटा 407 और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में कार पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है, जबकि चार लोग बुरी तरह घायल है. एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की.
हादसे में दो लोगों की मौत
इस भीषण टक्कर के बाद बेला थाना क्षेत्र के बेला निवासी नागेश्वर महतो के बेटे विवेक कुमार और रामचंद्र गोसाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है. सोनबरसा थाने के थानाध्यक्ष ने कहा कि सोनबरसा के दोस्तियां के पास राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्कॉर्पियो और पिकअप वैन में सीधी टक्कर हुई है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Also Read: Electricity In Bihar: नबीनगर सुपर थर्मल के विस्तार को मंजूरी, 800 मेगावाट की लगेंगी तीन नयी इकाइयां
घायल बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर
सोनबरसा पीएचसी के द्वारा तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीती देर रात सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने पिकअप और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. थाना अध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी देते कहा कि मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




