जनसुनवाई में पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी, डीडीसी ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Author Raushan kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो- आवेदकों की समस्या सुनते डीडीसी  | Prabhat Khabar Network

आवेदकों की समस्या सुनते डीडीसी

डुमरा समाहरणालय में सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत डीडीसी श्वेता भारती ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Sitamarhi News: डुमरा स्थित समाहरणालय में शुक्रवार को सात निश्चय-3 के तहत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए.

कई विभागों से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं

जनसुनवाई में लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को उठाया.

डीडीसी ने प्रत्येक परिवाद की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

समयसीमा में समाधान पर जोर

श्वेता भारती ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

जनसुनवाई का उद्देश्य

प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है.


विज्ञापन
Raushan Kumar

लेखक के बारे में

By Raushan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन