मानव तस्करी के खिलाफ सीतामढ़ी पुलिस का बड़ा काम, 95 बच्चों को बचाया, मिला राज्य में दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
 फोटो-8 ऑपरेशन नया सवेरा अभियान में राज्यस्तरीय सम्मान मिलने पर प्रभारी को सम्मानित करते अदिथी से जुड़े पदाधिकारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

ऑपरेशन नया सवेरा अभियान में राज्यस्तरीय सम्मान मिलने पर प्रभारी को सम्मानित करते अदिथी से जुड़े पदाधिकारी व अन्य

मानव तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नया सवेरा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीतामढ़ी पुलिस को बिहार में दूसरा स्थान मिला। 95 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।

विज्ञापन

Human Trafficking Sitamarhi: अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सीतामढ़ी पुलिस को राज्य में द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया.

डीजीपी विनय कुमार और एडीजी केएस अनुपम ने पुलिस टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

95 बच्चों को कराया गया मुक्त

एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ऑपरेशन नया सवेरा, 2.0 और 3.0 के तहत जिलेभर में लगातार कार्रवाई की गई.

अभियान में कुल 95 बच्चों को मानव तस्करी और बाल श्रम से मुक्त कराया गया.

कई विभागों के साथ मिलकर चला अभियान

अभियान का संचालन वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन तथा मानव तस्करी निरोध इकाई के प्रभारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया.

इस दौरान सभी थानों, बाल कल्याण पदाधिकारियों, विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गई.

जागरूकता अभियान भी चलाया गया

रेस्क्यू अभियान के साथ-साथ विद्यालयों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, ताकि मानव तस्करी और बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके.

उपलब्धि पर जताई खुशी

इस सम्मान पर अदिथी कवच परियोजना से जुड़े मनीष कुमार और मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा कि यह सम्मान सीतामढ़ी पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली, समर्पण और मानव तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन