तराई-मधेस की हालिया घटनाओं के बाद रौतहट में सभी दल एक मंच पर, शांति बनाए रखने का लिया संकल्प

गौर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सीडीओ व अन्य
नेपाल के रौतहट में आयोजित सर्वदलीय बैठक में जिले की शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने साझा प्रतिबद्धता जताई है।
Nepal Violence: नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर में शुक्रवार को हालिया सांप्रदायिक घटनाओं की पृष्ठभूमि में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर जिले में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.
बैठक की अध्यक्षता मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) दिनेश सागर भुसाल ने की.
हालिया घटनाओं के बाद बुलाई गई बैठक
जिला समन्वय समिति के सभागार में आयोजित बैठक में सिरहा, सुनसरी, धनुषा समेत अन्य जिलों में हुई हालिया घटनाओं के प्रभाव से रौतहट को दूर रखने पर चर्चा हुई.
सभी दलों ने जिले में शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
सीडीओ ने दिया स्पष्ट संदेश
मुख्य जिलाधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के धार्मिक या सांप्रदायिक विवाद और उपद्रवी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा.
उन्होंने सभी पक्षों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील
बैठक में राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों, धार्मिक गुरुओं, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, मीडियाकर्मियों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों और नागरिक समाज से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
सुरक्षा एजेंसियां भी रहीं मौजूद
बैठक में सुरक्षा निकायों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और स्थानीय पत्रकार भी उपस्थित रहे.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










