सीतामढ़ी: श्री हलेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारियों का DDC ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

हलेश्वर स्थान का जायजा लेतीं डीडीसी श्वेता भारती. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी में डीडीसी श्वेता भारती ने हलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Hleshwarnath Mahadev Temple: सीतामढ़ी जिला के श्रावणी मेला के सुव्यवस्थित आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (DDC) श्वेता भारती ने श्री हलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर मेला परिसर और तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम दर्शन के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.
मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी करने के सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल, रोशनी (लाइटिंग), यातायात नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा शिविर, शौचालय, निरंतर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान मंदिर में भारी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
अधिकारियों को समन्वय और लगातार निगरानी का आदेश
डीडीसी श्वेता भारती ने अधिकारियों को ताकीद करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने चेतावनी दी कि तैयारियों और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीडीसी ने अधिकारियों को मेला अवधि के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रतिकांत झा
रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










