पुलिस ने विशेष अभियान में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपियों समेत 10 को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परिहार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Special Police Campaign:  परिहार थाना पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में पॉक्सो एक्ट के दो ऐसे कुख्यात आरोपी भी शामिल हैं, जो पिछले तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार 

थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को पॉक्सो एक्ट के तहत दो आरोपियों की पिछले तीन वर्षों से तलाश थी. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिसवा गांव निवासी सगीरा खातून और अजमल के रूप में हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया.

पुराने कांडों और अदालती वारंटियों पर शिकंजा 

विशेष अभियान के तहत अन्य मामलों में शामिल अपराधियों और वारंटियों की भी गिरफ्तारी की गई है:

  • कांड संख्या 80/13: सिसौटिया गांव निवासी देवनंद मंडल, सौखी मंडल, हरिनंदन मंडल और धीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया.
  • न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई: बराही गांव निवासी मुकेश कुमार, राज कुमार देवी और विकेश कुमार को अदालती आदेश के आलोक में गिरफ्तार किया गया.

सभी आरोपी भेजे गए जेल 

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था. सभी 10 आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कोट बाजार उप डाकघर का चकमहिला स्थानांतरण: शहरवासियों और व्यापारियों में भारी रोष


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन