₹5 हजार डाउन पेमेंट देकर Honda Dio स्कूटर लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी मंथली EMI

Updated:
विज्ञापन

Honda Dio स्कूटर (Pic: Honda)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच होंडा डियो स्कूटर एक बेहतरीन विकल्प है. अगर आप इसे फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो मात्र ₹5 हजार के डाउन पेमेंट पर इसे घर ला सकते हैं. जानिए इसकी EMI और फाइनेंस से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

देश में स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के बीच ग्राहक स्कूटर पर ज्यादा टूट रहे हैं. खासकर महिलाओं के लिए इसे बढ़िया साधन भी माना जाता है, जिसमें गियर और क्लच का कोई झंझट नहीं होता है. यदि आपने भी हाल में एक स्कूटर खरीदने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में होंडा डियो का नाम है, तो यह खबर आपके लिए ही है. इस स्कूटर को एक बार फुल पेमेंट देकर नहीं लेना चाहते हैं, तो फाइनेंस का ऑप्शन भी मिलता है. होंडा डियो को आप 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर फाइनेंस करवा सकते हैं. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Honda Dio की कीमत और फाइनेंस 

होंडा डियो दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें स्टैंडर्ड (Standard) और डीएलएक्स (DLX) शामिल हैं. स्टैंडर्ड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 70,684 रुपये है, जबकि डीएलएक्स के लिए 82,862 रुपये लगेंगे. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसे आप फाइनेंस करवा कर भी घर ला सकते हैं. हमने होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर EMI कैलकुलेशन किया और 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर इसकी मंथली EMI निकाली.

5 हजार डाउन पेमेंट के बाद मंथली EMI

यदि आप इस स्कूटर को शुरुआती एक्स शोरूम कीमत के आधार पर 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बचे अमाउंट को लोन के रूप में लेना पड़ेगा. यदि फाइनेंस करने वाली बैंक आपको लोन 9 पर्सेंट ब्याज दर पर 36 महीने यानि 3 साल की अवधि के लिए देती है, तो उस हिसाब से महीने की कुल EMI 2,476 रुपये होगी. कुल 11,227 रुपये ब्याज के तौर पर एक्स्ट्रा देने होंगे. इसका मतलब है कि 3 सालों तक आपको इतना अमाउंट जमा करना पड़ेगा. वहीं, सहूलियत और जल्दी खत्म करना चाहते हैं, तो 24 महीने (2 साल) टेन्योर ले सकते हैं, जिसके बाद मंथली इएमआई 3,557 रुपये होगी. 

Honda Dio का इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है?

होंडा डियो 110 में आपको 109.51 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SI इंजन मिलता है, जो 8000 rpm पर 7.85 ps की ताकत और 5250 rpm पर 9.03 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. वहीं, 125सीसी में आपको 123.92cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, OBD2 कंप्लायंट इंजन मिलेगा, जो 8.30 ps पावर और 10.4 nm टॉर्क उत्पन्न करता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है.

Honda Dio में क्या फीचर्स मिलते हैं? 

फीचर्स के तौर पर होंडा डियो में आपको H-Smart सिस्टम, TFT डिजिटल डिस्प्ले, एकस्टर्नल फ्यूल लीड, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ACG साइलेंट स्टार्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, PGM-Fi टेक्नोलॉजी, एलईडी हेडलाइट, हैलोजन हेडलाइट, एलईडी पोजीशन लैंप, टेल लैंप, टर्न सिग्नल और इंटीग्रेटेड पास स्विच मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: किसकी EMI सबसे कम? खरीदने से पहले देखें कंपैरिजन



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola