TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: किसकी EMI सबसे कम? खरीदने से पहले देखें कंपैरिजन

Updated:
विज्ञापन
TVS iQube, Ather Rizta or Vida VX2

TVS iQube, Ather Rizta & Vida VX2

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं? TVS iQube, Ather Rizta और Vida VX2 के विभिन्न वेरिएंट की मासिक EMI की तुलना देखें. अपने बजट के अनुसार सबसे किफायती विकल्प चुनें.

विज्ञापन

देश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ती जा रही है. कस्टमर्स अब ई-स्कूटरों के पीछे भाग रहे हैं, जिसके चलते लगातार यह आंकड़ा बढ़ रहा है. यदि आपने भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग की है, और TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2 जैसे मॉडलों को शॉर्टलिस्टेड किया है, तो यहां हम आपको सभी मॉडल्स और उनके वेरिएंट के लिए मंथली EMI कंपैरिजन लेकर आए हैं. एक बार आपके पास इसे खरीदने का बजट नहीं है, तो डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं. 

TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: वेरिएंट 

तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मंथली EMI कंपैरिजन में इनके सभी वेरिएंट्स को रखा है. TVS iQube 3 वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिसमें iQube, iQube S और iQube ST शामिल हैं. इन तीनों का सब-वेरिएंट भी मार्केट में है. इसमें 3 अलग-अलग बैटरी पैक 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh हैं.  iQube S और iQube ST सिर्फ एक ही वेरिएंट में आते हैं. इसके अलावा Ather Rizta दो वेरिएंट (S और Z) में आते हैं, जबकि Vida VX2 में 3 वेरिएंट (Go 2.2kWh, Go 3.4kWh और Plus) आते हैं.

TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: EMI कंपैरिजन 

इस आर्टिकल में तीनों मॉडलों के अलग-अलग वेरिएंट की मंथली EMI कंपैरिजन करने के लिए एक्स शोरूम कीमत 100 प्रतिशत रखा है. सभी का ब्याज दर 9.5 पर्सेंट है, जबकि बचे हुए अमाउंट को देने के लिए 24 महीने यानि 2 साल का टेन्योर लिया है. 

TVS iQube, Ather Rizta या Vida VX2: किसका EMI कम?

स्कूटरवेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत100% लोन राशिब्याज दरलोन अवधिमासिक EMI
TVS iQubeiQube 2.2 kWh₹94,134₹94,1349.5%24 महीने₹4,322
TVS iQubeiQube 3.1 kWh₹1,00,000₹1,00,0009.5%24 महीने₹4,591
TVS iQubeiQube 3.5 kWh₹1,08,993₹1,08,9939.5%24 महीने₹5,004
TVS iQubeiQube S 4.7 kWh₹1,17,642₹1,17,6429.5%24 महीने₹5,401
TVS iQubeiQube ST 5.3 kWh₹1,58,834₹1,58,8349.5%24 महीने₹7,293
Ather RiztaRizta S₹1,21,047₹1,21,0479.5%24 महीने₹5,558
Ather RiztaRizta Z₹1,39,046₹1,39,0469.5%24 महीने₹6,384
Vida VX2VX2 Go 2.2₹78,490₹78,4909.5%24 महीने₹3,604
Vida VX2VX2 Go 3.4₹89,290₹89,2909.5%24 महीने₹4,100
Vida VX2VX2 Plus₹1,00,290₹1,00,2909.5%24 महीने₹4,605

तीनों मॉडलों के बीच की गई इस EMI कंपैरिजन के अनुसार, TVS iQube के लिए महीने की EMI वेरिएंट के आधार पर 4,322 रुपये से लेकर 7,293 रुपये तक है. Ather Rizta के ऑल वेरिएंट के लिए मंथली इएमआइ 5,558 रुपये से 6,384 रुपये तक है. वहीं, Vida VX2 लेने पर वेरिएंट के हिसाब से मासिक EMI 3,604 रुपये से लेकर 4,605 रुपये तक रहेगी. इस हिसाब से देखें तो विदा वीएक्स2 की EMI सबसे कम है.

हालांकि, आपको इसपर ध्यान देना होगा कि महीने की EMI कई चीजों पर डिपेंड करती है. इसमें आपने कितने का लोन फाइनेंशियल बैंक से लिया, पहली बार में कितना डाउन पेमेंट किया और खरीदारी में एक्स्ट्रा थिंग्स, ब्याज दर और लोन पूरा करने का कुल समय शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें:Bajaj Chetak vs TVS iQube: दोनों में से किसे खरीदने पर कम EMI देनी होगी? देखें कंपैरिजन



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola