संविधान, लोकतंत्र व राजनीतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Dec 2025 6:54 PM

विज्ञापन

नगर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने की. इ

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर के ललित आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद ने की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने गांधी मैदान प्रांगण में पार्टी का झंडा फहराया. इसके उपरांत उपस्थित कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष ने विचार गोष्ठी में स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष एवं स्वतंत्र भारत के निर्माण व विकास में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की. मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, प्रदेश प्रतिनिधि मो अफाक खान, संजय कुमार बिररख, मो शम्स शाहनवाज, डॉ राजीव कुमार काजू, रितेश रमन सिंह, अंजारुल हक, आफताब अंजुम बिहारी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रियंका गांधी के योगदान से देश का संसदीय लोकतंत्र व बुनियादी विकास सुदृढ़ हुआ है. इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि संविधान, लोकतंत्र, राजनीतिक विरासत और राजनीतिक मूल्यों की रक्षा के साथ सांप्रदायिक तत्वों से डट कर मुकाबला करेंगे. इस मौके पर संपूर्णानंद झा, श्रीभगवान सिंह, सेराज अहमद, इरशाद खान, मो मोबसिर खान, सक्षम कुमार, राहुल, शैलेंद्र खिरहर, रितु ठाकुर, सुप्रिया साहू, जैनेंद्र राम, ताराकांत झा, प्रो रामप्रवेश कुशवाहा, सुमन शर्मा, चांदनी देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, राजीव कुमार, विवेक झा, गुड्डू यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन