मां, पुत्र व पुत्री को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 9:13 PM
थाना क्षेत्र के पकड़ी टोले धनुषी गांव के वार्ड नंबर दो निवासी विगन सहनी की पत्नी फूलो देवी के सदर अस्पताल
रीगा. थाना क्षेत्र के पकड़ी टोले धनुषी गांव के वार्ड नंबर दो निवासी विगन सहनी की पत्नी फूलो देवी के सदर अस्पताल में दिए गए बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया है कि पति बाहर काम करने चले गए. तब अकेला पाकर ग्रामीण वैद्यनाथ सहनी, धनवंती देवी, संजीरा देवी, नीलम देवी, बिगू सहनी, अशोक सहनी सब मिलकर घर पर आकर मारपीट करना शुरू कर दिया. बुरी तरह मुझे जख्मी कर देने के बाद, जब पुत्र रमेश कुमार एवं पुत्री अंजली कुमारी बचाने आयी, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने का आरोप भी लगाया है. शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार सोनबरसा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दलकावा गांव में छापेमारी कर फूस के घर से 15 बोतल नेपाली सौंफी शराब व 1.500 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान दलकावा गांव निवासी सिताव पासवान के पुत्र जमलस देवी के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










