सीतामढ़ी: एसएसबी 51वीं बटालियन ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, जवानों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Ssb 51st battalion takes pledge on world no tobacco day

तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ लेते एसएसबी जवान

Sitamarhi News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ ली. कार्यवाहक कमांडेंट अपूर्व आदित्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में तम्बाकू को धीमा जहर बताते हुए जागरूकता फैलाई गई. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को 51वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीतामढ़ी-II के मुख्यालय सहित सभी समवायों में तम्बाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट अपूर्व आदित्य (उप-कमांडेंट) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में बल के जवानों ने हिस्सा लिया.

तम्बाकू के गंभीर खतरों पर चर्चा 

कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक कमांडेंट अपूर्व आदित्य ने जवानों और अधिकारियों को सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पाइप आदि से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो इंसान को धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेलता है.

परिवार और समाज पर आर्थिक बोझ 

आदित्य ने बताया कि तम्बाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर एक बड़ा आर्थिक बोझ भी डालता है. उन्होंने बल के सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे खुद तो इससे दूर रहें ही, साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इस जानलेवा नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित करें.

अधिकारियों और जवानों का सामूहिक संकल्प 

इस विशेष अवसर पर उप कमांडेंट चंद्राई मुर्मू, सहायक कमांडेंट रणजीत सिंह, सुश्री अनुष्का चौधरी सहित बटालियन के तमाम अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे. सभी ने एक सुर में जीवनभर तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन