167 बोतल शराब व 16 बोतल बियर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम मझौली उर्फ भनूडीह गांव में छापेमारी कर 167 बोतल नेपाली सौंफी शराब व 16 बोतल बियर जब्त किया है.
रून्नीसैदपुर. थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम मझौली उर्फ भनूडीह गांव में छापेमारी कर 167 बोतल नेपाली सौंफी शराब व 16 बोतल बियर जब्त किया है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्व दुखा पंजियार के पुत्र उमेश पंजियार के रुप में की गयी है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद के आवेदन पर थाने में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार तस्कर के अलावा बिकाऊ दास के पुत्र लक्ष्मण दास, महिन्द्र पूर्वे के पुत्र राज किशोर पूर्वे, खोवारी महतो के पुत्र जयप्रकाश महतो व रामसेवक महतो के पुत्र राहुल कुमार को आरोपित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




