Sitamarhi: स्टैटिक सर्विलांस की टीम चेक पोस्टों पर वाहनों की कर रहे सघन जांच

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 01 Nov 2025 6:19 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्टैटिक सर्विलांस टीम चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है.

विज्ञापन

पुपरी. विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्टैटिक सर्विलांस टीम चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर यह जांच अभियान निरंतर जारी है. इस दौरान वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गयी. चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. यह भी जांच की जा रही है कि किसी के द्वारा रुपए तो नहीं ले जाया जा रहा है. कार की डिक्की आदि की विशेष रूप से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन