विधायक ने किया 38 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Aug 2025 7:26 PM
बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने रविवार को 38 लाख की लागत से प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय थरुहट से पतनुक्का सिंघाचौरी नव निर्मित मुख्य सड़क का उद्घाटन किया.
बोखड़ा. बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने रविवार को 38 लाख की लागत से प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय थरुहट से पतनुक्का सिंघाचौरी नव निर्मित मुख्य सड़क का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि इनके कार्यकाल में सड़क व पुल-पुलियों का जाल बिछाया गया है. जहां पुल का अभाव था, वहां उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करा कर आवागमन की सुविधा को दुरुस्त किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध चरम पर है. इसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है. मौके पर जिला पार्षद नंद कुमार यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख हुकुमदेव नारायण यादव, सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव, अभय कुमार चौधरी, राजद नेता योगेंद्र राम, पूर्व पंसस भाग्य नारायण ठाकुर, उप मुखिया विनोद राय, सुमन कुमार यादव, प्रदीप राय, धर्मेंद्र चौधरी, बिलाल साह, मो हिजबुल्लाह, मो एखलाक, बशीर, हाफिज इमरान व रघु पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










