अगलगी में आधा दर्जन घर राख
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Oct 2025 7:21 PM
प्रखंड क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की अहले सुबह चार बजे हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया.
बेलसंड. प्रखंड क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की अहले सुबह चार बजे हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया. सूचना पर पहुंची शिवहर से एक व बेलसंड दो अग्नि शमन वाहन ने आग पर काबू पाया. बताया गया है कि मवेशी घर में रखे गए अलाव के कारण घटना घटी, जिसमें विनोद बैठा, बैजू बैठा, कमोद बैठा, गौरीशंकर बैठा, शंकर बैठा व राजकिशोर बैठा का घर व घर में रखे विभिन्न प्रकार की सामग्री जल कर राख हो गया. बैजू बैठा ने बताया कि उनका एक भैंस पूरी तरह से झुलस गई, जिसका इलाज मवेशी अस्पताल में चल रहा है. इस बाबत अशोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक करवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










