उर्वरक प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण के लिए चार टीम गठित, डीएम ने जारी किया आदेश
रबी मौसम के प्रारंभ होते ही गेहूं व मक्का समेत अन्य फसलों की बुआई शुरू हो गयी है. ऐसी स्थिति में किसानों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर डीएपी समेत अन्य उर्वरक की मांग बढ़ जाती हैं.
–सीमावर्ती क्षेत्रों में भी टीम करेगी छापेमारी
आपके शहर में
सीतामढ़ी सदर अनुमंडल के लिए गठित टीम संख्या एक में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक कृषि अधिकारी मनोज कुमार व संबंधित प्रखंड के बीएओ को शामिल कर इन्हें मेजरगंज, सोनबरसा, परिहार, बैरगनिया व डुमरा तो टीम संख्या दो में शामिल एसडीएओ सदर, सहायक निदेशक मिट्टी जांच व संबंधित प्रखंड के बीएओ को सुप्पी, रुन्नीसैदपुर, रीगा व बथनाहा की जिम्मेवारी सौंपी गयी हैं. इसी तरह पुपरी अनुमंडल के लिए गठित टीम संख्या तीन में शामिल एसडीएओ पुपरी, संबंधित बीएओ व संबंधित कृषि समन्यवक को पुपरी, नानपुर, बोखरा, चोरौत, सुरसंड व बाजपट्टी तो बेलसंड अनुमंडल के लिए गठित टीम संख्या चार को बेलसंड व परसौनी की जिम्मेवारी सौंपी गयी हैं, जिसमे सहायक निदेशक (शष्य) सीतामढ़ी प्रक्षेत्र, संबंधित बीएओ व कृषि समन्वयक को शामिल किया गया हैं.
बॉक्स में
—कर्तव्यहीनता के आरोप में कृषि समन्यवक निलंबितडुमरा. कर्तव्यहीनता व अनुशासनहीनता के आरोप में सोनबरसा प्रखंड कृषि कार्यालय में कार्यरत कृषि समन्यवक अभय कुमार सिन्हा को सोमवार को निलंबित कर दिया गया. इस संबंध में गठित जाँच समिति के रिपोर्ट व प्राप्त शिकायत के आधार पर डीएओ ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत उक्त कार्रवाई किया हैं. उन्होंने विभागीय कार्यवाही संचालन को लेकर सोनबरसा बीएओ को आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया हैं. बताया गया हैं निलंबन अवधि में उक्त कृषि समन्वयक का मुख्यालय प्रखंड कृषि कार्यालय चोरौत निर्धारित किया गया हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए