सीतामढ़ी में दो अक्तूबर 2023 को हॉस्टल गायब हुई थी चार छात्राएं, अबतक पुलिस को नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी में दो अक्तूबर 2023 को हॉस्टल गायब हुई थी चार छात्राएं, अबतक पुलिस को नहीं मिला सुराग

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुजौलिया बाजार के एक हॉस्टल से दो वर्ष तीन माह पूर्व गायब हुई चार नाबालिग छात्राओं का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुजौलिया बाजार के एक हॉस्टल से दो वर्ष तीन माह पूर्व गायब हुई चार नाबालिग छात्राओं का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. गायब छात्राओं में सुहागी मरांडी (16 वर्ष) नौवां वर्ग, वहमाई हेंब्रम (14 वर्ष), चौथा वर्ग, मंगली हेंब्रम, (10 वर्ष) तीसरा वर्ग, सिंहभूमि (झारखंड), एवं रिया कुमारी (12 वर्ष) दूसरा वर्ग शामिल है. इस संबंध में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने डीएम व एसपी को ई-मेल संदेश भेज कर पूरी घटना की जानकारी दी है. ई-मेलकी प्रति उच्चाधिकारियों को भी भेजी गयी है. सिंह ने बताया कि उक्त मझौलिया गांव में आनंद मार्ग प्राइमरी विद्यालय एवं हॉस्टल में कई लड़कियां रहा करती थी. दो अक्तूबर 2023 को उक्त चार लड़कियां हॉस्टल से अचानक गायब हो गयी. हॉस्टल की देखभाल करने वाली गांव की एक महिला ने इसकी खबर हॉस्टल की संचालिका को दी. संचालिका उन दिनों कहीं दूसरे प्रदेश में सेमिनार में भाग लेने गयी थी. इस संबंध में थाना क्षेत्र के विवाद में सोनबरसा और परिहार के बीच दौड़ धूप शुरू हुई. बाद में डीएसपी के हस्तक्षेप से सोनबरसा थाने में एफआइआर दर्ज करायी जा सकी.

फिलहाल ठंडे बस्ते में है पुलिस की जांच

एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस के स्तर से कुछ जांच हुई, इसके बाद जांच शिथिल पड़ गया. आज यह ठंडे बस्ता में बंद है. चारों लड़कियां एक बस में चढ़ी थी और चकमहिला स्थित बस से वो सभी उतरी थी. इसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन वहां से लड़कियां कहां गयी? इसका पता नहीं चल पाया. इस बीच रिया कुमारी की मां की मृत्यु हो चुकी है. श्री सिंह ने अनुरोध किया है कि इस मामले की समीक्षा की जाए और लापता लड़की की बरामदगी के लिए समुचित कार्रवाई की जाए.

बहन को तलाश रही गुड़िया, रोते हुए कहती है- रिया जिंदा है या मार दी गयी कुछ पता नहीं

जदयू नेता ने बताया कि उस समय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैरगनिया शहर के बगल में डूमरवाना गांव के राजू पटेल की लड़की रिया कुमारी सहित चार नाबालिक लड़कियों के विद्यालय से गायब होने को लेकर तत्कालीन एसपी एवं सदर डीएसपी से मिलकर इन लड़कियों के बरामदगी के लिए लगातार मुहिम चलाई थी. गायब हुई रिया की बहन गुड़िया पूछे जाने पर रोते-रोते कहती हैं कि उसे कोई कुछ नहीं बताता है कि वह कहां चली गयी, वो जिंदा है या मार दी गयी.

उठते सवाल का थानाध्यक्ष ने दिया जवाब

सवाल : एफआइआर दर्ज होने के बाद क्या कार्रवाई हुई?

जवाब : पुलिस अपने स्तर से जांच की हैसवाल : जांच में कुछ पता चला?

जवाब : नहीं, तब सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया थासवाल : गायब हुईं छात्राएं अबतक बरामद नहीं हुई हैं?

जवाब : हां, गायब हुई लड़कियों की तस्वीरें कई जगहों पर भेजी गयी थी

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन