sitamarhi: घर में आग लगने से पांच का नुकसान

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह से कड़ी मशक्कत कर चापाकल से पानी पटाकर आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

बोखरा. प्रखंड के चकौती पंचायत के वार्ड 14 में शनिवार को अशोक मिश्रा के फूस के आवासीय घर में अचानक आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं टेंट हाउस के सामान समेंत पांच लाख रुपए की संपत्ति जल कर पूरी तरह से नष्ट हो गई. आग की तीव्र लपटें देख कर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से कड़ी मशक्कत कर चापाकल से पानी पटाकर आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन के 12.30 बजे अचानक अशोक मिश्रा के फूस के आवासीय घर में आग लग गई, आग की लपटों से घर में रखे अनाज, कपड़ा व बर्तन के अलावा टेंट हाउस के समान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गई. अगलगी की घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों को सूचना दी गई, लेकिन रास्ते की वजह से फायर बिग्रेड घटना स्थल पर नही पहुंच सकी. इसके बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रमीणों ने चापाकल से पानी पटा कर आग पर काबू पाया. सूचना मिलते ही सीओ वागीशा प्रियदर्शी ने अंचल कर्मियों को भेज कर घटना की जांच कराई. सीओ ने बताया कि अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुकूल सहायता अविलबं दी जाएगी.सूचना पर पहुँचे चकौती पंचायत के मुखिया अशोक कुमार कामत ने अग्निपीड़ित परिवार से मिलकर अगलगी की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए स्थानीय प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवार को अबिलम्ब सहायता दिलवाने की मांग की है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन