बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी, आर्थिक जुर्माना भी लगा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Dec 2025 7:39 PM

विज्ञापन

विद्युत उर्जा चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पुपरी. विद्युत उर्जा चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए पुपरी बाजार निवासी राम सोगारथ ठाकुर के पुत्र संजय कुमार को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता संजय ठाकुर के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. संजय पर 78010 रुपये पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.

210 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ा जाहिदपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बोखड़ा थाना क्षेत्र के पतनुका निवासी लालबाबू साह के पुत्र संतोष साहु के रुप में की गयी है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त टेंपो जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन