डॉक्टर गौतम राज बने राजकीय डिग्री महाविद्यालय के परीक्षा- नियंत्रक

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 21 Aug 2025 6:54 PM

विज्ञापन

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शिवहर में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार राम ने पदभार संभालते ही कॉलेज में शैक्षणिक सुधारों की शुरुआत कर दी है.

विज्ञापन

शिवहर: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शिवहर में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार राम ने पदभार संभालते ही कॉलेज में शैक्षणिक सुधारों की शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा और वे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसी कड़ी में, प्राचार्य ने मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. गौतम राज को परीक्षा-नियंत्रक नियुक्त किया है. साथ ही, डॉ. भूषण कुमार को सहायक परीक्षा-नियंत्रक और डॉ. नागेंद्र कुमार राम को नामांकन प्रभारी बनाया गया है. कॉलेज में समाजशास्त्र विषय के लिए राकेश कुमार ने भी योगदान दिया है. मौके पर सहायक प्राध्यापकों मुकेश कुमार झा, डॉ उदय नारायण झा, डॉ विजय कुमार झा, डॉ मणि भूषण मिश्र, डॉ रंजना कुमारी सिंह, अशोक कुमार, डॉ सनोज कुमार, डॉ दिग्विजय दिवाकर समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन