शिवहर की टीम ने दरभंगा को 18 रनों से शिकस्त दी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरूवार को शिवहर व दरभंगा के बीच मैच हुआ, जिसमें शिवहर की टीम ने दरभंगा को 18 रनों से पराजित किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरूवार को शिवहर व दरभंगा के बीच मैच हुआ, जिसमें शिवहर की टीम ने दरभंगा को 18 रनों से पराजित किया. शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाई. शिवहर के बल्लेबाज तुषार ने 24, तथागत ने 55 व राज कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया. वहीं, दरभंगा के गेंदबाज अनुराग व मनीष ने तीन-तीन विकेट, जबकि राजेश व अनिकेत ने एक-एक विकेट प्राप्त किए. — लक्ष्य से पीछे रहा दरभंगा

जवाब में दरभंगा की टीम 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. दरभंगा के बल्लेबाज सूफियान ने 32, मणिकांत ने 31 व मनीष 15 रनों का योगदान दिया. वहीं, शिवहर के गेंदबाज राज कुमार ने तीन, मनीष व शुभम ने दो-दो विकेट प्राप्त किए. इस मैच के “मैन ऑफ द मैच ” का पुरस्कार शिवहर के राज कुमार को दिया गया. यह पुरस्कार अंपायर वेद प्रकाश के द्वारा बतौर ट्रॉफी प्रदान किया गया. टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन