आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 15 Jul 2025 7:30 PM

विज्ञापन

पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में थाना क्षेत्र के बछारपुर गांव स्थित आम के बगीचा में मंगलवार को पेड़ पर फंदा से लटका एक अंधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

पुपरी. पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में थाना क्षेत्र के बछारपुर गांव स्थित आम के बगीचा में मंगलवार को पेड़ पर फंदा से लटका एक अंधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया. जानकारी मिलने पर आसपास के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने लगा. किंतु शव की पहचान नहीं हो सकी. वहीं, उपस्थित लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. विस्तृत जांच को लेकर थानाध्यक्ष की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल), मुजफ्फरपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न स्तरों पर जांच कर सैंपल को अपने साथ ले गयी. पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन