Sitamarhi: अगलगी में रुई व कपड़े की दुकान जलकर खाक
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Nov 2025 4:49 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार रोड़ में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक झोपड़ी नुमा दुकान में अचानक आग लग गयी
परिहार. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार रोड़ में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक झोपड़ी नुमा दुकान में अचानक आग लग गयी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. यह झोपड़ीनुमा रुई व कपड़ा का दुकान लालदेव साह के पुत्र धमेंद्र कुमार की थी. आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा करीब हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के समय दुकान के नजदीक कई मजदूर काम कर रहा था जिसे कोई नुक्सान नहीं हुआ. लेकिन दुकान का सामान पूरी तरह से राख हो गया. सूचना पर पहुंची अग्निशमन गाड़ी से व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी में रुई धुनाई मशीन, रुई, कपड़ा व लकड़ी का सामान नष्ट हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










