पत्नी के वियोग में पति ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
पत्नी के वियोग में पति ने की आत्महत्या

तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

तरियानी : तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसकी पहचान कुशहर गांव निवासी इंदल सहनी के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सहनी के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता कि गत 15 जून को पत्नी ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. ठीक एक महीने बाद चंदन ने इस घटना को दोहराते हुए स्वयं घर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली है. घटना की पुष्टि तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने की. बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन