Bihar Tourism: मां जानकी जन्मभूमि के विकास के लिए 50 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2024 9:16 PM

विज्ञापन

Bihar Tourism: नीतीश मिश्रा ने कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक रमणीक स्थलों की उपलब्धता बिहार प्रदेश को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट स्थान प्रदान करती है. माता जानकी की जन्मभूमि के विकास के लिए सरकार सतत कार्यशील है, वहां के पूर्ण विकास के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य में पर्यटकीय सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है. इस कारण पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है. विभिन्न पर्यटकीय संरचनाओं तथा आधुनिक सुविधायुक्त होटलों के निर्माण एवं विकास, परिवहन के साधनों के विकास, महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्यों पर रोपवे निर्माण की पहल की गई है. उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सरंचनाओं के निर्माण एवं विकास के कारण तथा अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों और विदेशी पर्यटकों की संख्या में आशातीत वृद्धि हो रही है. वर्ष 2023 में राज्य में लगभग 5.46 लाख विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया था. जबकि, वर्ष 2024 के जुलाई माह तक कुल 2.67 लाख विदेशी पर्यटकों ने राज्य में भ्रमण किया है. अभी गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेला में देश और विदेश से श्रद्धालु बिहार आ रहे हैं.

सीतामढ़ी में किया जायेगा 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश मिश्रा ने कहा कि ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक रमणीक स्थलों की उपलब्धता बिहार प्रदेश को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट स्थान प्रदान करती है. माता जानकी की जन्मभूमि के विकास के लिए सरकार सतत कार्यशील है, वहां के पूर्ण विकास के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. वहां के विकास के लिए 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है.

छठ पर्व को एक पर्यटन उत्सव की योजना

नीतीश मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में पारंपरिक छठ पर्व को एक पर्यटन उत्सव बनाने की योजना है, जिसमें टूर पैकेज के माध्यम से देशभर के लोग छठ पूजा आयोजन को देख सकते हैं। हर प्रखंड में एक पर्यटन स्थल के लिए ‘मेरा प्रखंड मेरा गौरव’ और सोशल मीडिया के इन्फलूएंसर्स के लिए ‘बिहार : एक इन्फलूएंसर की नजर से’ प्रतियोगिता की शुरूआत दो अक्टूबर से होने जा रही है.

पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने पर्यटन नीति की विशेषताओं के बारे में बताते हुए आह्वान किया कि उद्यमी आकर 18 प्रकार की योजनाओं पर सीधे कैपिटल सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं. पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 509.78 करोड़ रुपये की नई योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter: स्मार्ट मीटर को लेकर नीतीश सरकार प्रतिबद्ध, जल्द पूरे बिहार में दिखेगा सख्ती का असर

Bihar Weather: उत्तरा नक्षत्र जाते जाते मौसम को बना गया खुशगवार, 24 घंटे में हुई 70 MM बारिश, पारा लुढ़का

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन