Smart Meter: स्मार्ट मीटर को लेकर नीतीश सरकार प्रतिबद्ध, जल्द पूरे बिहार में दिखेगा सख्ती का असर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2024 8:44 PM

विज्ञापन

Smart Meter Update: स्मार्ट मीटर की वर्तमान स्थिति को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज उर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

Smart Meter Update: बिहार के कई जिलों से स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर विरोध हो रहा है. राजद, कांग्रेस, सीपीआई समेत सभी विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है. सांसद पप्पू यादव भी इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर हैं. बिहार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ) ने आज राजधानी पटना में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम नीतीश ने स्मार्ट प्री-पेड मीटर (Smart Prepaid Meter) की स्थिति और बिजली आपूर्ति पर चर्चा की. बैठक के बाद सीएम नीतीश ने उर्जा विभाग के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने और लोगों को इसके फायदे बताने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि हमने 2018 में ही राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंचाने का काम कर दिया था और अब सरकार लोगों को सस्ती बिजली देने के लिए सब्सिडी दे रही है.

Smart Meter 2025 तक सभी घरों में होगा

उर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने आज सीएम नीतीश कुमार को प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यों की जानकारी दी. पाल ने बताया कि अब तक बिहार में 50 लाख 23 हजार से अधिक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग चुके हैं. इसमें से शहरी क्षेत्रों में 17 लाख 47 हजार और ग्रामीण इलाकों में 32 लाख 76 हजार लगाए गए हैं. उन्होंने ने बताया कि अगले वर्ष तक राज्य के सभी घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिया जाएगा.

ऊर्जा मंत्री आरोपों को बताया राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लगाये जा रहे आरोपों को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि सूबे के दो करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं में से 50 लाख उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं और उन्होंने इस पर पूरा भरोसा जताया है. विपक्षी दल राजद के द्वारा प्रीपेड मीटर उखाड़ने का अभियान चलाने की घोषणा से जुड़े सवाल पर यादव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर प्रीपेड मीटर लगाये जा रहे हैं. अपने कार्यकाल में बिजली व्यवस्था को रसातल में रखने वाले लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले लोगों पर कानूनी प्रावधान के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

क्या बोले सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सभी घरों तक 2018 में ही बिजली पहुंचा दी गई थी. लोगों को कम रेट पर बिजली मुहैया कराने के लिए सरकार 15343 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी दे रही है. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण किया जाए और स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया जाए. उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खर्च करने और बिल जमा करने में आसानी होता है. सरकार का मकसद लोगों को बिजली खपत को लेकर जागरूक करना है.

क्या निर्देश दिया गया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग में मौजूद उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए अभियान चलाएं. लोगों को जागरूक करें. आज की मीटिंग में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, हाइअलर्ट, निचले इलाके को खाली कराने का आदेश

Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से गंडक नदी में उफान, हाइअलर्ट, निचले इलाके को खाली कराने का आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन