पुनौरा में मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम मारपीट मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम मारपीट मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के तलखापुर गांव निवासी मो अजिम के पुत्र मो एहसान के रुप में की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूर्व के मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के करनहिया गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपी जितेंद्र बैठा को गिरफ्तार कर लिया. वह स्व जागेश्वर बैठा का पुत्र है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बाइक चोरी करते दो युवक को पकड़ा, भीड़ ने की धुनाई सीतामढ़ी. नगर के पासवान चौक के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक चोरी कर रहे दो युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. मारपीट के कारण दोनों युवक जख्मी हो गये. बाद में पकड़े गये युवक को मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी आर्दश कुमार के रुप में की गयी है, वहीं बेहोशी के कारण उसके साथी की पहचान नहीं हो पायी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति पासवान चौक पर बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए हैं. तत्काल घटनास्थल पर पहुचकर आरोपी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया कि आरोपी से पूछताछ की जायेगी. इन युवकों के पास से बडी़ संख्या में मास्टर चाभी बरामद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




