पोखर में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
पोखर में डूबने से युवक की मौत

गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक मठ चौक के समीप अवस्थित एक पोखर में स्नान करने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक मठ चौक के समीप अवस्थित एक पोखर में स्नान करने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की है. मृतक की पहचान शेखर राउत के करीब 18 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, रौनक पोखर में स्नान करने गया था, जहां पैर फिसल जाने के कारण उसने अपना संतुलन खो बैठा और अचानक गहरे पानी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब तक डूबे रौनक को ढूंढ़कर गहरे पानी से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन