बनेंगे मॉल व विवाह भवन खुशखबरी. बैठक में निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2017 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को होगा वित्तीय अधिकार सीतामढ़ी : जिले के बेरोजगार व व्यवसायियों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है. जिले के विभिन्न हिस्सों में जिला परिषद की जमीन में मॉल व विवाह भवन समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनने का मार्ग साफ हो गया हैं. यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को जिला परिषद के आमसभा […]
विज्ञापन
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को होगा वित्तीय अधिकार
सीतामढ़ी : जिले के बेरोजगार व व्यवसायियों के लिए एक अच्छी खुशखबरी है. जिले के विभिन्न हिस्सों में जिला परिषद की जमीन में मॉल व विवाह भवन समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनने का मार्ग साफ हो गया हैं. यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को जिला परिषद के आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है. अध्यक्षता जिप अध्यक्ष उमा देवी ने की. मौके पर विधायक डॉ रंजु गीता व जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह भी मौजूद थे.
पहले आओ, पहले पाओ का चलेगा फॉर्मूला : जिप उपाध्यक्ष देवेंद्र साह ने बताया कि जिला परिषद में उपलब्ध राशि से व्यावसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण कराया जायेगा. इसके अलावा पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण करा कर लीज पर लेने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी.
बैठक में बाजपट्टी स्टेट बैंक के सामने अवस्थित जिला परिषद की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा कर मार्केट कॉम्पलेक्स बनाने व बनगांव दक्षिणी पंचायत में जिला परिषद की जमीन को विद्यालय से लेकर उस पर विवाह भवन बनाने का निर्णय लिया गया.
इसी प्रकार चारौत में बहुउद्देशीय भवन, मार्केट व औषधालय का निर्माण, पीएचसी बाजपट्टी के सामने मार्केट बनाने व जिला परिषद कार्यालय परिसर में प्रेस भवन का जीर्णोद्धार करते हुए खाली जमीन पर व्यावसायिक भवन बनाने का निर्णय लिया गया. सोनबरसा में जिला परिषदीय पुराने थाना भवन को तोड़ कर टेंपो पड़ाव व बस पड़ाव के लिए किराया पर देने का निर्णय लिया गया. बथनाहा बाजार पर विवाह भवन बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.
इसके अलावा शहर स्थित जानकी स्थान के समीप सड़क किनारे की जमीन, पुपरी, मेजरगंज, सोनबरसा, परसौनी, रून्नीसैदपुर, बथनाहा, बोखरा, सुरसंड व बेलसंड समेत सभी प्रखंडों में जिला परिषद की जमीन में मॉल, विवाह भवन व मार्केट बनाने का निर्णय लिया गया. उपाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि तत्काल जिला से लेकर सभी प्रखंडों में दो-दो दुकान बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
जिला परिषद की जमीन की होगी घेराबंदी
बैठक में जिला परिषद की अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराते हुए कंटीले तार से घेराबंदी करने का निर्णय लिया गया. जिला पार्षद श्रीनाथ राय, संजय झा व लालबाबु चौधरी के मांग पर निर्णय लिया गया कि जिला परिषद की राशि को विकास कार्यों में खर्च करने के लिए जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों समान रूप से अधिकृत होंगे. नगर परिषद के कनीय अभियंता आलोक कुमार को जिला परिषद का अतिरिक्त प्रभार देने पर भी सहमति व्यक्त की गयी.
मौके पर जिला पार्षद श्रीनाथ राय, संजय झा, लालबाबु चौधरी, कामिनी झा, विश्वनाथ मिश्र, मधु प्रिया, चंद्रजीत यादव, इंद्राणी देवी, चंदन पासवान, इंदु देवी, मंजु जायसवाल, वैद्यनाथ बैठा, नेयाज अहमद, इंदल पासवान, प्रमुख मुकेश कुमार लाल, हुकुमदेव यादव, मनोज कुमार, नीलम जायसवाल, डीआरडीए निदेशक रोहित कुमार, डीइओ सुरेश प्रसाद, डीपीओ प्रेमचंद्र व सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी व जिपकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










