युवक की मौत के विरोध में हंगामा सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को समझाते डीएसपी सदर व अन्य. सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव, 30 वर्ष की मौत से गुस्साये लोगों ने गुरुवार की सुबह सीतामढ़ी के कारगिल चौक के पास सड़क जाम कर जहां हंगामा किया व शव के साथ उग्र प्रदर्शन किया. परिजन व स्थानीय लोगों ने शिवनाथ यादव की […]
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को समझाते डीएसपी सदर व अन्य.
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव, 30 वर्ष की मौत से गुस्साये लोगों ने गुरुवार की सुबह सीतामढ़ी के कारगिल चौक के पास सड़क जाम कर जहां हंगामा किया व शव के साथ उग्र प्रदर्शन किया. परिजन व स्थानीय लोगों ने शिवनाथ यादव की हत्या का आरोप लगाते हुए
युवक की मौत
हत्यारे की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया. साथ ही पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर के अलावा नगर थाना व मेहसौल ओपी पुलिस के प्रयासों के बावजूद लोग नहीं माने. बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी सदर डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
घटना की बाबत मृतक के बड़े भाई विश्वनाथ यादव द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें मृतक के साढू व रीगा थाना के नरसामा निवासी लाल बाबू राय को आरोपित किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. साथ ही हत्यारोपित परसामा निवासी लाल बाबू राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. उधर, रीगा पुलिस ने मृतक की बाइक सिंघोरवा गांव के पास से क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किया है.
बताते चले कि शिवनाथ राय बुधवार की रात साढू के भाई छोटे लाल राय की शादी में शामिल होने के लिए उसके रीगा थाने के नरसामा गांव स्थित आवास पर आया हुआ था. देर शाम वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर निकला था. रात तकरीबन दो बजे उसके भाई विश्वनाथ के मोबाइल पर सड़क हादसे में शिवनाथ की मौत की जानकारी मिली. बदहवास परिजन रीगा पहुंचे और शव लेकर सीतामढ़ी आ गये. शव के सीतामढ़ी आते हीं लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. परिजनों का आरोप था की साढू ने साजिश के तहत शिवनाथ को अपने घर बुलाया, पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया. साथ ही साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या के मामले को हादसा करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










