संपत्ति विवाद में हत्या का शक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : परिजनों द्वारा शिवनाथ यादव की हत्या खुद उसके साढू द्वारा किये जाने की बात कह रहे है. इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों के बीच का विवाद है. ससुर की संपत्ति को लेकर दोनों साढू के बीच विवाद चल रहा था. शिवनाथ का ससुराल डुमरा प्रखंड के रामपुर परोड़ी में है. ससुर को चार […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : परिजनों द्वारा शिवनाथ यादव की हत्या खुद उसके साढू द्वारा किये जाने की बात कह रहे है. इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों के बीच का विवाद है. ससुर की संपत्ति को लेकर दोनों साढू के बीच विवाद चल रहा था. शिवनाथ का ससुराल डुमरा प्रखंड के रामपुर परोड़ी में है.
ससुर को चार पुत्री हीं है. इनमें बड़ा दामाद लाल बाबू राय है,
जबकि शिवनाथ छोटा दामाद था. दो साली कुंवारी है. ससुर द्वारा दोनों की शादी की जिम्मेदारी शिवनाथ को सौंपी गयी थी. साथ हीं सारी संपत्ति शिवनाथ के नाम पर कर दी थी. छोटा दामाद होने के बावजूद शिवनाथ के नाम संपत्ति करने से बड़ा दामाद लाल बाबू राय खफा चल रहा था. ससुर की संपत्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था. शिवनाथ के परिजनों के अनुसार लाल बाबू राय की नजर ससुर के संपत्ति पर थी. यहीं वजह है कि वह शिवनाथ को रास्ते से हटाना चाहता था. लिहाजा उसने भाई की शादी के बहाने उसे पहले बुलाया और फिर हत्या कर शव फेंक दिया. साथ हीं हादसे में मौत की जानकारी परिजनों को दी.
शिवनाथ यादव की मौत के बाद परिजनों पर टूटा विपत्तियों का पहाड़
चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया: सीतामढ़ी . राजोपट्टी निवासी स्व रामनंदन राय के पुत्र शिवनाथ यादव की मौत के बाद जहां पत्नी समेत परिजनों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं चार मासूम बच्चों से सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है. जिस शिवनाथ पर अपनी दो सालियों की शादी व परवरिश की जिम्मेदारी थी,
उसी शिवनाथ के चार बच्चे अब सड़क पर आ गये है. शिवनाथ यादव आलमीरा मिस्त्री था. वह राजोपट्टी स्थित चिंटू कुमार के दुकान में आलमीरा बनाने का काम करता था. घर में पत्नी वीणा देवी के अलावा चार छोटे-छोटे बच्चे है. सबसे बड़ा पुत्र मिट्ठू महज पांच साल है. वहीं तीन बेटी गुंजन, 3 वर्ष व छोटी तथा पलक व छोटी 2 वर्ष (दोनों जुड़वा) है.
पति की मौत के बाद पत्नी बदहवास है. वहीं चारों मासूम बच्चे भी लोगों की भीड़ व पिता के शव को देख कुछ समझ नहीं पा रहे थे. लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहा था की अब इन मासूमों की परवरिश कैसे होगी? स्थानीय लोगों के अनुसार शिवनाथ बेहद मेहनती व मिलनसार प्रवृत्ति का था. यहीं वजह है कि उसकी मौत की खबर के बाद राजोपट्टी में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं.
सिंघोरवा में मिली बाइक: रीगा . थाना क्षेत्र के कुसमारी-बसंतपट्टी पथ में सिंघोरवा के पास क्षतिग्रस्त हालत में रीगा पुलिस ने राजोपट्टी निवासी शिवनाथ यादव की बाइक बरामद किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने उक्त बाइक जब्त किया. रीगा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
उधर, बताया जा रहा है कि शिवनाथ यादव अपने साढू लाल बाबू राय के भाई छोटे लाल राय की शादी में शामिल होने नरसामा आया था. जहां से वह साढू के साथ बाइक पर सवार होकर धनबट्टी करने सुप्पी प्रखंड के सोनौल सुब्बा गांव गया था. जहां सिंघोरवा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिसमें शिवनाथ की मौत हो गयी, वहीं लाल बाबू राय जख्मी हो गया. जबकि कुछ लोग हत्या को हादसा बनाने की साजिश के तहत बाइक को क्षतिग्रस्त कर फेंके जाने की बात कह रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










