सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, नौ लोग जख्मी

सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले में रविवार की देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक मासूम समेत नौ लोग जख्मी हो गये. शहर से सटे भूपभैरो कांटा चौक के पास कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर […]
सीतामढ़ी/सोनबरसा : जिले में रविवार की देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक मासूम समेत नौ लोग जख्मी हो गये. शहर से सटे भूपभैरो कांटा चौक के पास कार व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गयी, जबकि बाइकचालक व एक मासूम समेत दो लोग जख्मी हो गये.
दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतक की पहचान शिवहर निवासी रागिनी देवी 30 वर्ष के रूप में की गयी है. घायल की पहचान पुपरी थाना के आवापुर निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी व एक बच्ची के रूप में की गयी है. सूचना के बाद नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार व बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं शव को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










