बेलसंड में पूर्व डीजीपी के साले समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Published at :29 May 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बेलसंड में पूर्व डीजीपी के साले समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

बेलसंड : थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने रामनिवास शर्मा, श्रीनिवास व उसके भाई श्याम सलोना समेत तीन लोगों के घर से लाखों की संपत्ति गायब कर दी. ग्रिल का ताला तोड़कर शौचालय की छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया. रविवार की […]

विज्ञापन

बेलसंड : थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने रामनिवास शर्मा, श्रीनिवास व उसके भाई श्याम सलोना समेत तीन लोगों के घर से लाखों की संपत्ति गायब कर दी. ग्रिल का ताला तोड़कर शौचालय की छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया. रविवार की सुबह बिखरे सामान को देख गृह स्वामियों को चोरी की जानकारी हुई.

सूचना के बाद डीसपी बेलसंड अमरकेश डी, इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह व बेलसंड थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. इस दौरान श्वान दस्ते की मदद ली गयी. हालांकि बारिश के चलते श्वान दस्ते की टीम चोरों का पता लगाने में नाकाम रहीं. इधर, डीएसपी ने मामले के उदभेदन के लिए अब एफएसएल टीम को बुलावा भेजा है. पीड़ित राम निवास शर्मा पूर्व डीजीपी अभयानंद व पूर्व डीजीपी डीपी ओझा के साले है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन